Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पत्थर खनिज का अवैध खनन एवं भंडारण को लेकर संलिप्त व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज, 1 भारी वाहन (हाईड्रोलिक एक्सकेवेटर) जब्त

Follow

Published on: 17-04-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पटमदा अंचल के विभिन्न क्षेत्रों में खनन विभाग, सीओ, डीएसपी एवं थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई के दौरान मौजा सिसदा में अवैध रूप से पत्थर खनिज का अवैध खनन एवं भंडारण पाया गया। मौके से 50 हजार सीएफटी पत्थर बोल्डर तथा टाटा हिटाची हाईड्रोलिक एक्सकेवेटर मशीन भी जब्त किया गया है।

उक्त मामले में संलिप्त व्यक्ति सुभाष शाही, जब्त वाहन के मालिक के विरूद्ध झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004, The jharkhand minerals (prevention of illegal mining, transportation, storage) rules 2017, खान एवं खनिज विकास एवं विनिमय 1957 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में खान निरीक्षक अरविंद उरांव द्वारा पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विदित हो कि कोई भी व्यक्ति बिना खनन पट्टा या अनुज्ञप्ति धारण किए खनिज का उत्खनन एवं भंडारण नहीं कर सकता है, ऐसा करते पाये जाने पर सुसंगत धाराओं में विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel