Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संपूर्ण उत्तर मध्य रेलवे में कार्यक्रमों का आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 21-06-2024

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संपूर्ण उत्तर मध्य रेलवे में कार्यक्रमों का आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

 दिनांक  21.06.2024 को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “स्वयं एवं समाज के लिए योग” की थीम के साथ पूरे उत्तर मध्य रेलवे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गयाI इसी थीम पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के रेलगाँव परिसर सूबेदारगंज स्थित बैडमिंटन हॉल में योग कार्यशाला का आयोजन किया गयाI

 महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री रविन्द्र गोयल के नेतृत्व एवं अध्यक्षा, उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन श्रीमती शिखा गोयल की उपस्थिति में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया I 

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक महोदय एवं अध्यक्षा, उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन का प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे श्री अनुराग त्रिपाठी द्वारा पौधा देकर स्वागत किया गयाI महाप्रबंधक महोदय ने दीप प्रज्वलित कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यशाला का शुभारम्भ कियाI इसके उपरांत प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक सुश्री अनुपमा सिंह के मार्गदर्शन में योग कार्यशाला का आयोजन किया गयाI कॉमन योग प्रोटोकॉल-45 मिनट के कार्यक्रम के अनुसार प्रार्थना, चालनक्रिया, योग आसन, कपालभांति, प्राणायाम, ध्यान एवं संकल्प का अभ्यास योग प्रशिक्षक द्वारा कराया गयाI 

इस अवसर पर बोलते हुए महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री रविन्द्र गोयल ने कहा कि योग से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता और श्वसन तंत्र को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर महाप्रबंधक महोदय द्वारा योग प्रशिक्षक को योग कार्यशाला में प्रशिक्षण हेतु प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया I

इसी प्रकार उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में मंडल रेल प्रबंधकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तथा कारखानों में मुख्य कारखाना प्रबंधकों एवं रेलकर्मियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज के सभागार सहित, टूंडला कॉलेज, प्रयागराज, कानपुर, मीरजापुर सहित प्रमुख स्टेशनों, क्रू लॉबी, रनिंग रूमों  प्रयागराज, इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर, कानपुर एवं विभिन्न स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गए। झाँसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी योग सत्र आयोजित किए गए। आगरा मंडल में अधिकारी क्लब आगरा में योग सत्र का आयोजन किया गया। इसी तरह के योग सत्र विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित किए गए।

इस आयोजन का ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप आदि जैसे सोशल मीडिया टूल्स का उपयोग करके कार्यक्रम का व्यापक प्रचार किया गया। साथ ही स्टेशनों पर तथा ट्रेनों में जिंगल एवं वीडियो के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार किया गया।

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel