Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, इस दमदार खिलाड़ी ने सभी को पछाड़कर निकल गए आगे

Follow

Published on: 21-10-2024

 

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 32 रनों से मात देने के साथ पहली बार इस खूबसूरत ट्रॉफी को अपने नाम किया। वहीं न्यूजीलैंड महिला टीम जिनका इस मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले इस फॉर्मेट में पिछले एक साल में कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। कीवी टीम के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे अहम भूमिका अमेलिया केर ने निभाई जिन्होंने गेंद के साथ बल्ले से भी योगदान दिया। वहीं केर ने 10 साल पुराना इस टूर्नामेंट में एक बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

अमेलिया केर ने हासिल किए महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट

अमेलिया केर ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में कुल 3 विकेट हासिल किए, इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में कुल 15 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहीं। अमेलिया केर अब आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं, जिसमें उन्होंने 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। इंग्लैंड महिला टीम की खिलाड़ी अन्या श्रुबशोले ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में कुल 13 विकेट हासिल किए थे। वहीं इसके अलावा साल 2020 में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में मेगन शूट ने कुल 13 विकेट अपने ना किए थे।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली खिलाड़ी

अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) – 15 विकेट (साल 2024)

आन्या श्रुबसोले (इंग्लैंड) – 13 विकेट (साल 2014)

मेगन शूट (ऑस्ट्रेलिया) 13 विकेट (साल 2020)

नॉनकुलुलेको म्लाबा (साउथ अफ्रीका) – 12 विकेट (साल 2024)

जूली हंटर (ऑस्ट्रेलिया) – 11 विकेट (साल 2012)

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel