Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शहीद दिवस पर हिण्डाल्को में लगा रक्तदानियों का मेला, 105 लोगों ने किया रक्तदान

Published on: 23-03-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स के कैंपेन संवेदना-2 के अंतर्गत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट और प्रयास एक मुहिम जिंदगी बचाने की रक्तदाता समूह, द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हिण्डाल्को मनोरंजनालय हॉल में किया गया। संवेदना-2 के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में 16 मार्च से 30 मार्च तक शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के 94 वें शहादत दिवस पर 2400 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 150000 यूनिट्स ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है और इस कैंपेन का राष्ट्रीय प्रोजेक्ट डायरेक्टर हिंडालको में कार्यरत दिलीप दुबे को बनाया गया है। हिण्डाल्को में आयोजित रक्तदान शिविर में 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया वहीं 138 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस रक्तदान शिविर में वनिता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

रक्तदान शिविर का शुभारम्भ संस्थान के मुखिया समीर नायक ,क्लस्टर एच आर हेड जसबीर सिंह, ईआर हेड अजय सिन्हा, सिक्योरिटी हेड कर्नल रोहित कुमार शर्मा (सेनि.), हिण्डाल्को हॉस्पिटल की सीएमओ डॉ नीलम त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरान्त समीर नायक, कर्नल रोहित शर्मा (सेनि.), रोहित गुरिजाला, आदित्य बर्मन, संजीव कुमार, संजय सिंह, शिवम लहरी, अलिंद तिवारी, वही प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप दुबे ने 59 वी बार रक्तदान कर मिशाल पेश की। वहीं कपल रक्तदान करने वालों में सुनीता ,अमित शर्मा, प्रियदर्शनी सुभाशीष चक्रवर्ती, शिखा बिपिन सिंह, सुशीला पारस नाथ, नीलम उमेश मौर्या, अर्चना संजीव अग्रवाल, बबिता- बृजेश चौहान, रेखा जय प्रकाश कुशवाहा, मालिनी हिमांशु पांडेय, ममता गोपाल सिंह, सुशीला नवीन सैनी रहे। साथ ही वनिता समूह की तरफ से मनीषा सिंह, सोनाली दास, अनुपम सिंह, पूनम श्रीवास्तव, कंचन सोनी, सारिका सिंह, रानी सिंह, सुरभि, प्रियंका सिंह, प्रियंका पाठक आदि महिलाओं ने पहली बार रक्तदान कर मिशाल पेश की जिसके लिए उन्होंने अपनी कॉर्डिनेटर श्रीमती राजश्री वर्मा को अपना अपना प्रेरणास्रोत बताया, साथ ही बड़ी संख्या में हिंडालको कर्मचारी व नगर वासियों ने बढ़-चढ़ कर शामिल हुए। इस अवसर पर समीर नायक ने कहा कि हिंडालको व प्रयास रक्तदान समूह मिलकर समाज को रक्तदान करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी मिशन के अंतर्गत यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। क्लस्टर एच.आर. हेड जसबीर सिंह ने कहा कि यह समाज के लिए बहुत सराहनीय पहल है, इससे अधिक से अधिक कर्मचारियों को जुड़ना चाहिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel