Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केन्द्रीय विद्यालय शक्तिनगर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

Published on: 21-06-2025

ब्यूरो चीफ  संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर के प्रांगण में 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विद्यालय परिवार ने प्रतिभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग शपथ के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय प्राचार्या सहित समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने योग को अपनाने और योग के संदर्भ में जागरूकता उत्पन्न करने की शपथ ली। योग के महत्व को प्रतिपादित करते हुए विद्यालय प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने बताया कि योग का महत्त्व प्राचीन काल से चला आ रहा है।

और योग न केवल आंतरिक शांति प्रदान करता है अपितु आत्मचिंतन के साथ साथ सकारात्मक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देता है। योग दिवस के अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा भी योग के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए अपने विचार रखे गए।

तत्पश्चात अभिनव त्रिपाठी के निर्देशन में योग प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए विद्यालय के समस्त सदस्यों ने योगाभ्यास किया और योग व प्राणायाम के महत्त्व से परिचित हुए। मिथिलेश कुमार के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने सूर्य नमस्कार और योग का अद्भुत प्रदर्शन किया।

इस वर्ष योग दिवस की थीम रही “योगा फॉर वन अर्थ,वन हेल्थ”। इन समस्त कार्यक्रमों के साथ-साथ इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, क्विज़ और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने सहर्ष प्रतिभागिता की।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel