• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Tuesday, July 29, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश बस्ती मंडल बस्ती

13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा तथा 9 से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का होगा आयोजन!

by सद्दीक खान
August 3, 2023
in बस्ती
0

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा तथा 9 से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का होगा आयोजन!*

बस्ती – आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा तथा 9 से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टेªट सभागार में शासन के उक्त निर्णय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सभी ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, ब्लॉक के साथ-साथ ग्राम विकास, युवा कल्याण, पंचायती राज, विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से अपील किया है कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा पूर्व की भांति इस वर्ष भी इसका सफल आयोजन करें। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा झंडा तथा हमारे देश की माटी हमेशा से गौरव का प्रतीक रहे हैं। आज भी हम इसका जी जान से सम्मान करते हैं। आवश्यकता है कि हम नई पीढ़ी को अपनी आजादी की लड़ाई एवं वीर शहीदों के बारे में अवगत कराएं।
        मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि पिछले वर्ष जनपद में 15 लाख से अधिक घरों पर लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इस वर्ष इससे अधिक लोगों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को प्रातः सूर्याेदय के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा 15 अगस्त की शाम को सूर्यास्त के पूर्व सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज उतार कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज पॉलिस्टर, शाटन एवं सूती, खादी कपड़े का 2×3 आकार का होगा। ध्वज फहराने से पूर्व देख ले की वह कटा फटा ना हो, गंदा ना हो। फहराते समय ध्वज का केसरिया भाग ऊपर होगा।
       उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन अवश्य करें। राष्ट्रीय ध्वज पंचायत भवन कार्यालय, नगरी क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय, कोटेदार की दुकान, महिला स्वयं सहायता समूह कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
        मेरी माटी मेरा देश ‘मिट्टी को नमन्, वीरों का वन्दन‘ कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को शिलाफ्लकम ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर अथवा किसी अन्य तालाब पर स्थापित किया जायेंगा, जिसमें वीर शहीद के नाम उल्लिखित होंगे। 9 अगस्त को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पंचप्रण का पालन किया जायेंगा तथा सेल्फी प्वाइंट बनाकर फोटो पोस्ट की जायेंगी। इस बैठक में प्रत्येक व्यक्ति अपने खेत खलिहान, बाग, बगीचा की मिट्टी लायेगा, जिसे दो कलश में एकत्र किया जाएगा। 16 से 20 अगस्त के बीच ग्राम पंचायत से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो ब्लॉक मुख्यालय होते हुए जनपद मुख्यालय पहुंचेगी। दोनों कलश को 23 अगस्त तक लखनऊ पहुंचाया जाएगा, जहां पर 25 अगस्त को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। वहां से एक कलश को 29 अगस्त तक दिल्ली पहुंचाया जाएगा, जहां पर 30 अगस्त को समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।
        उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में 75 पौधे रोपित करके वसुधा वन्दन किया जाएगा। गांव के आजादी की लड़ाई में शहीद हुए या सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सेनानियों के पारिवारिकजनों को ब्लॉक मुख्यालय पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राज मंगल चौधरी ने दिया।
        बैठक में एडीएम कमलेश चन्द्र, एसडीएम विनोद पाण्डेय, गुलाब चन्द्र, आशुतोष तिवारी, पीडी राजेश झा, डीडीओ निर्मल कुमार द्विवेदी, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, सीएमएस डा. सुरेश चन्द्र कौशल, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी, प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून, रेडक्रास के कुलविन्दर सिंह, पत्रकार जगवीर सिंह, स्कन्द शुक्ला, रामकृष्ण लाल जगमग, सत्येन्द्र नाथ मतवाला, पंकज सोनी, अनुराग श्रीवास्तव सहित खण्ड विकास अधिकारीगण, संस्थान के प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी तथा संभ्रांत नागरिक गण उपस्थित रहें।

Share

Related Posts

बस्ती

बस्ती पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,भाजपा पर साधा जमकर निशाना!

May 20, 2024
बस्ती

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र!

May 16, 2024
बस्ती

थाना लालगंज बस्ती पुलिस बल द्वारा दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार!

May 10, 2024
बस्ती

धर्म की रक्षा व अधर्म के नाश के लिए अवतरित होते हैं भगवान!

May 9, 2024
बस्ती

बाढ़ से प्रभावित होने वाले जनपद के लगभग 120 गाँव की निगरानी के लिए 60 अधिकारी तैनात!

April 22, 2024
बस्ती

एसओजी टीम बस्ती व थाना वाल्टरगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चोर करने वाले अभियुक्त को एक अदद चोरी की बैट्री व एक अदद मोटर साइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार!

April 21, 2024
Next Post

थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया!

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में 70 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में 70 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं

June 10, 2025

बड़ी धूमधाम से मनाया गया महावीर जयंती का पर्व , नगर में निकली भव्य शोभायात्रा,

April 21, 2024
बिष्टुपुर में 24 घंटे का अखंड रामायण कीर्तन एवं भंडारा का किया आयोजन

बिष्टुपुर में 24 घंटे का अखंड रामायण कीर्तन एवं भंडारा का किया आयोजन

March 26, 2025

नवजात शिशु के शव की हुई खुदाई!

December 17, 2023

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन
  • JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन
  • JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
39
2489197
Total Visitors
450
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.