Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

133वां इंडियन ऑयल डूरंड कप 2024 : जिल उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जेआरडी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण, भारतीय सेना के वरीय पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, ग्रामीण सह सिटी एसपी रहे मौजूद

Follow

Published on: 27-07-2024

28 जुलाई को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब एवं असम राईफल्स फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा उद्घाटन मैच

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला की मेजबानी में जमशेदपुर में 133वां इंडियन ऑयल डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रूप डी का मैच 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 28 जुलाई से 23 अगस्त तक सभी मैच खेले जाएंगे । टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्नल मानस कुंडू, मेजर मोहित जैन, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, ग्रामीण सह सिटी एसपी श्री ऋषभ गर्ग समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था, खेल प्रेमियों की सुविधा, पार्किंग आदि तमाम मुद्दों की समीक्षा कर आयोजन समिति एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

देश के चार शहरों में यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसमें जमशेदपुर को भी मेजबानी का अवसर मिला है। कुल 24 टीमें इस टूर्नामेंट में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। ग्रुप टॉपर और दो सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें कोलकाता के अलावा कोकराझार और जमशेदपुर में होने वाले क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की सभी टीमों के साथ-साथ आई-लीग और सर्विसेज की कुछ रोमांचक टीमों के साथ, यह इंडियन ऑयल डूरंड कप के पूरी तरह तैयार है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel