Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

16.02.2024थाना बीघापुर,जनपद उन्नाव डीजल चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Published on: 16-02-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता कौशल कुमार की रिपोर्ट।

हाइवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्जनपदीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे हाइवे पर ढाबों के पास खड़े ट्रकों को बनाता था निशाना। थाना बीघापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से एक जाइलो कार, 3 जरिकैनों में कुल 90 लीटर डीजल व 2 जरिकैन खाली, 03 तमंचा मय 05 जिंदा कारतूस बरामद

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी महोदया बीघापुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बीघापुर पुलिस द्वारा हाइवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 16.02.2024 को उ0नि0 श्री श्रीशचन्द्र व उ0नि0 श्री लक्ष्मण प्रसाद पाण्डेय मय हमराह पुलिस द्वारा रावतपुर क्रासिंग तिराहे पर सदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग दौरान जाइलो कार सफेद रंग कार नं0 नं0 UP 78 OK 9190 से अभियुक्तगण 1. अभिमन्यु सिंह उर्फ मन्ना पुत्र राजेन्द्र निवासी सदानंद नगर अहीरवां चकेरी थाना चकेरी जिला कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष 2.आशीष उर्फ भूरई पुत्र शिवमोहन निवासी ग्राम बिसरौली थाना बकेवर जिला फतेहुपर उम्र करीब 24 वर्ष 3.आकाश गौतम पुत्र स्व0 देशराज गौतम निवासी ग्राम अहीरवां थाना चकेरी जिला कानपुर नगर उम्र करीब 29 वर्ष को हिरासत में लिया गया। अभियुक्त अभिमन्यु सिंह की जामा तलाशी से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस एक मोबाइल मोट्रोला कम्पनी का बरामद हुआ, अभियुक्त आशीष उर्फ भुरई की जामा तलाशी से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस व एक मोबाइल ओपो बरामद हुआ, अभियुक्त आकाश गौतम के कब्जे से एक मोबाइल ओपो बरामद हुआ तथा जाइलो कार से 3 जरिकैनों में कुल 90 लीटर डीजल व 2 जरिकैन खाली, पेचकस, प्लास, प्लास्टिक के पाइप आदि बरामद किये गये। तीनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और कानपुर में रोड के किनारे होटलों के आगे सुनसान जगह पर खड़े ट्रकों व गाड़ियों की टंकी से इसी पेचकस व प्लास से लॉक तोड़कर प्लास्टिक की नली डालकर जरिकेनों मे भरते है तथा कार में लाद लेते है और चले जाते तथा कार में गलत नंबर प्लेट लगाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं । आज भी हम लोग योजना बद्ध तरीके से हम लोग गाड़ी से कानपुर से चलकर उन्नाव लालगंज मार्ग पर बदरका अंडरपास से निर्माणाधीन उन्नाव लालगंज हाइवे कट पर एक ट्रक खड़ा हुआ देखा जिसका ड्राइवर ट्रक मे अकेला था व सो रहा था तभी हम लोगो ने गाड़ी ट्रक के बगल लगाकर ट्रक के टैंक का ताला पेचकस व प्लास से तोड़कर तेल निकाल रहे थे और 3 जरिकन भरकर अपनी जाइलो कार मे रख लेने के बाद चौथे जरिकन का ढक्कन खोलकर भरना चाहा तभी ड्राइवर केबिन मे कुछ खटपट की आवाज सुनाई पड़ी जिससे हम लोग चौकन्ने हो गये और गाडी मे तुरन्त बैठकर वहां से भाग लिये, उसके बाद हम लोग पुरवा रोड़ की तरफ काम करने जा रहे थे, जहां आप लोगो ने रास्ते में हमे पकड़ लिया। अभियुक्त अभिमन्यु सिंह उर्फ मन्ना ने बताया कि महिन्द्रा जाइलो कार मेरे ही नाम है, जिसका वाहन संख्या UP 78 CK 9190 है, बदलकर C की जगह O कर दिया है, जिससे नंबर प्लेट पर UP 78 OK 9190 लिखा है । तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए मु0अ0सं0 25/24 धारा 41/411/401/420/467/468 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है तथा बरामद जाइलो कार को धारा 207 MV ACT में सीज किया गया।

नाम पता अभियुक्तगण-

  1. अभिमन्यु सिंह उर्फ मन्ना पुत्र राजेन्द्र निवासी सदानंद नगर अहीरवां चकेरी थाना चकेरी जिला कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष
  2. आशीष उर्फ भूरई पुत्र शिवमोहन निवासी ग्राम बिसरौली थाना बकेवर जिला फतेहुपर उम्र करीब 24 वर्ष
  3. आकाश गौतम पुत्र स्व0 देशराज गौतम निवासी ग्राम अहीरवां थाना चकेरी जिला कानपुर नगर उम्र करीब 29 वर्ष

बरामदगी-
1.एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस
2.एक अदद तमंचा 12 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस
3.तीन मोबाइल
4.एक जाइलो कार

  1. 03 जरिकैनों में कुल 90 लीटर डीजल व 2 जरिकैन खाली, पेचकस, प्लास, प्लास्टिक के पाइप आदि

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
अभिमन्यु सिंह उपरोक्त-
1.मु0अ0सं0 82/2020 धारा 41/102/401/411/420/467/468 IPC थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर
आशीष यादव उर्फ भुरई उपरोक्त-
1.मु0अ0सं0 489/22 धारा 379/411/420/465/467/468/471 IPC थाना घाटमपुर कानपुर नगर

  1. मु0अ0सं0 493/22 धारा 09 आयुध अधि0 थाना घाटमपुर कानपुर नगर

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार तिवारी
2.उ0नि0 श्रीशचन्द्र
3.उ0नि0 लक्ष्मण प्रसाद पाण्डेय
4.हे0का0 देवेश कुमार
5.हे0का0 अभिषेक अवस्थी
6.हे0का0 चन्द्र प्रकाश तिवारी
7.का0 विकास कुमार
8.का0 चालक सरनाम सिंह

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel