Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आयोजित किए गए 16 ग्राम स्तरीय शिविर

Follow

Published on: 21-06-2025

विभिन्न योजनाओं का लाभ देने संबंधी आवेदन लिए गए

ग्रामीणों के टीबी, सिकल सेल की भी जांच की गई

जमशेदपुर (झारखंड)। धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आज पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 16 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनजाति बहुल गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी का प्रचार-प्रसार कर उन्हें योजनाओं से सीधे जोड़ना है, जिससे उनका समग्र सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आवेदन लिए गए।

आज के शिविर में आधार कार्ड के 11, आयुष्मान कार्ड के 27, पीएम सम्मान निधि योजना के 10, उज्जवला योजना के 9, जनधन योजना के 4, जाति प्रमाण पत्र के 3, आवासीय प्रमाण पत्र के 3, राशन कार्ड के 4, केसीसी के 2, मनरेगा के 11 समेत अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अबतक 137 आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री की गई है । वहीं ग्राम स्तरीय शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच भी किया जा रहा। शिविर में 25 लोगों को सिकल सेल जांच तथा 20 लोगों को टीबी जांच किया गया।

शिविरों में विशेष रूप से वन अधिकार अधिनियम, आवास योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, पेंशन योजना, प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पशुधन विकास योजना आदि तथा श्रम विभाग की योजनाएं एवं जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के संबंध में जागरूकता के साथ-साथ आवेदन लिए जा रहे।

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान जनजातीय समुदाय को अधिकारों के प्रति सजग करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में एक पहल है। जिला प्रशासन की आमजनों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगामी शिविरों में भाग लें एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

आगामी शिविर 23 जून को आयोजित किया जाएगा जिनमें बहरागोड़ा का कटुशोल, चाकुलिया में बाडियागाजाड़, पीताजुड़ी, उदाल, धालभूमगढ़ में चुकरीपाड़ा, डुमरिया में बारूनिया, चिंगड़ा, लांगो, घाटशिला में केन्दोपोसी, महिषडूबा, नरसिंहपुर, उपर पावड़ा, झांटीझरना, जमशेदपुर में कुदादा, नान्दुप, लायलम, गुड़ाबांदा में बालिजुड़ी एवं मुड़ाकाटी का सबरटोला, मुसाबनी में उपरबंधा, पटमदा में लक्षीपुर तथा पोटका में टांगराइन शामिल है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel