Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के अभियान के तहत 1600 किलो संक्रमित छेना किया गया नष्ट

Published on: 24-10-2024

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए अभियान को और तेज करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने खाद्य विभाग को निर्देश दिये कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के नमूनों की सैम्पलिंग नियामनुसार कराई जाए।

उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर गुणवत्ता तथा शुद्धता बनाये रखने के लिए चलाये जा रहे गहन अभियान को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित खाद्य पदार्थाे में मिलावट की रोकथाम के लिए कड़े उपाये किये जाए। इसके लिए जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान को और तेज किया जाए। प्रतिदिन अधिक से अधिक खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जाए तथा जो खाद्य पदार्थ खाने योग्य न हों एवं विश्लेषण योग्य भी न हो उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया जाए।

उन्होंने कहा कि पर्वाे के अवसर पर गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के प्रति आम जनमानस भी जागरूकता का परिचय दें तथा किसी भी स्थान पर यदि कोई निम्न स्तर की खाद्य पदार्थ मिलता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग टीम द्वारा ग्राम अघौरा थाना बछरावां क्षेत्र अंतर्गत 1600 किलो संक्रमित छेना को नष्ट कराते हुए नमूने संग्रहीत कर जॉच हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य कारोबारकर्ताओं का हिदायत दी जा रही है कि किसी भी दशा में मिलावटी खाद्य पदार्थाे का कय-विक्रय न करें तथा आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये अन्यथा की दशा में कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel