Latest News
छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,नवरात्रि में की गई साधनाओं में चमत्कारिक शक्तियां प्रत्यक्ष दिखाई देता है…सनत राठौर गुरुजी,,,यातायात जांजगीर -चांपा पुलिस की विशेष यातायात चेकिंग अभियान,,,पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई कांशीराम की जयंतीगैस किल्लत पर सपा नेता अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले – “कहां गया उज्ज्वला का सपना?”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने

Raebareli: एक दिवसीय रोजगार मेला में 163 अभ्यर्थी चयनित

Published on: 12-11-2024

रायबरेली। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली द्वारा डा० राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय शांति नगर, लालूमऊ खजुरगांव, रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें एसपीएनएन बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एम०आर०एफ० (गुजरात) एवं फ्लिपकार्ट (गुडगांव) के लिए विभिन्न पदों हेतु उपस्थित प्रतिभागियों का साक्षात्कार किया गया। जिसमें से 163 को प्राथमिक रूप से चयनित किया गया।

रोजगार मेले में मुख्य अतिथि दिव्याम्बर सिंह (प्रबंधक) द्वारा मेले का शुभारम्भ किया गया तथा विजय बहादुर सिंह सेंगर, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के उद्देश्य एवं प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से बताया गया। सुश्री तनुजा यादव, रोजगार मेला प्रभारी द्वारा प्रतिभाग करने वाली कम्पनी के पदों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।

सर्वेश कुमार राय द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० रेखा सिंह द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली एवं कम्पनी के प्रतिनिधि विजय मिश्रा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। महाविद्यालय के अमरेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के धीरेन्द्र सिंह, विजय कुमार द्वारा मेले के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel