• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Wednesday, July 16, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

18 अगस्त को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का होगा शुभारंभ

by Manindar Manish
August 15, 2024
in झारखंड
0
18 अगस्त को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में बहन- बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हज़ार रुपए की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने आज वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ इस योजना की विस्तृत समीक्षा की, दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को उनके बैंक खाते में सम्मान राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दें

मुख्यमंत्री ने कहा-झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की महिला लाभुकों को साइबर अपराध से बचाव को लेकर एसएमएस के माध्यम से जागरूकता संदेश भी भेजें

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए लाभुकों के खाते में हर महीने की एक निश्चित तारीख तक राशि हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में महिला लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हज़ार रुपए (₹ 1000/-) की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव श्रीमती विप्रा भाल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विशेष शिविरों में मिल रहे आवेदनों और अब तक स्वीकृत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।

एसएमएस के माध्यम से महिला लाभुकों को जानकारी दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए जो महिलाएं आवेदन कर रहीं हैं, उनके आवेदन की प्राप्ति एवं स्वीकृति के साथ चयनित लाभुकों को उनके बैंक खाते में सम्मान राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दें, ताकि उनको यह पता चल सके कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि उनके बैंक खाते में डाली जा चुकी है। उन्हें साइबर अपराध से बचाव को लेकर एसएमएस के माध्यम से जागरूकता संदेश भी भेजें।

सम्मान राशि जारी करने की तारीख तय होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में हर महीने की एक निश्चित तारीख तक सम्मान राशि हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। सम्मान राशि हस्तांतरित करने में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए । महिला लाभुकों के खाते में हर महीने इस योजना की सम्मान राशि हस्तांतरित होनी चाहिए।

55 प्रतिशत से ज्यादा आवेदनों को मिल चुकी है स्वीकृति

मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए चल रहे विशेष शिविरों में अब तक 36 लाख 69 हज़ार 378 महिलाओं के आवेदन मिल चुके हैं। इनमें 20 लाख 37 हज़ार 754 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन लेने की प्रक्रिया में अभी भी जो त्रुटियां आ रही हैं, उसे अविलंब दूर करें, ताकि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देने से कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे।

18 अगस्त तक विशेष शिविरों का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाओं से आवेदन लेने के लिए विशेष शिविर को 18 अगस्त तक जारी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सतत चलने वाली एक योजना है । इसके तहत जो भी योग्य लाभुक होंगी, वे कभी भी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अंचल कार्यालयों में लगातार हो रही सुनवाई

July 16, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : सांसद, जमशेदपुर की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी हुए शामिल

July 16, 2025
झारखंड

BOKARO : नाबालिग चालकों पर कसा शिकंजा, विशेष अभियान में 09 वाहन जप्त

July 16, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने समाज के पूर्व महासचिव मनोज गुप्ता पर लगाया गबन का आरोप, डीसी से जांच की मांग

July 15, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु आयोजित साप्ताहिक कैंप में 39 मामलों का त्वरित निपटारा

July 14, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : नियमित जनसुनवाई में 30 आवेदनों में से 27 का त्वरित निष्पादन

July 14, 2025
Next Post
कांग्रेस कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन, सभी कार्यकर्ताओं ने दिया सलामी

कांग्रेस कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन, सभी कार्यकर्ताओं ने दिया सलामी

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

जिला में आज 2 नए डेंगू पॉजिटिव पाये गए, 12 अस्पताल से डिस्चार्ज

जिला में आज 2 नए डेंगू पॉजिटिव पाये गए, 12 अस्पताल से डिस्चार्ज

November 9, 2023

पक्षियों को प्रतिदिन दाना खिलाने को संकल्पित बिटिया ईशानी जैन के अल्पायु में

May 29, 2024
जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी, ईद, हिन्दू नववर्ष, सरहुल पर्व के मद्देनजर केन्द्रीय शांति समिति व रामनवमी अखाड़ा समिति के साथ की बैठक

जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी, ईद, हिन्दू नववर्ष, सरहुल पर्व के मद्देनजर केन्द्रीय शांति समिति व रामनवमी अखाड़ा समिति के साथ की बैठक

March 22, 2025

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पुलिस पहुंचीं

August 6, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अंचल कार्यालयों में लगातार हो रही सुनवाई
  • JAMSHEDPUR : सांसद, जमशेदपुर की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी हुए शामिल
  • “केन्द्रीय विद्यालय शक्तिनगर में STEM सप्ताह का हुआ शुभारंभ”
  • BOKARO : नाबालिग चालकों पर कसा शिकंजा, विशेष अभियान में 09 वाहन जप्त

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • बोकारो : नाबालिग चालकों पर कसा शिकंजा, विशेष अभियान में 09 वाहन जप्त

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
3037
2437628
Total Visitors
348
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.