• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Thursday, July 31, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

18 अगस्त को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का होगा शुभारंभ

by Manindar Manish
August 15, 2024
in झारखंड
0
18 अगस्त को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में बहन- बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हज़ार रुपए की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने आज वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ इस योजना की विस्तृत समीक्षा की, दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को उनके बैंक खाते में सम्मान राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दें

मुख्यमंत्री ने कहा-झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की महिला लाभुकों को साइबर अपराध से बचाव को लेकर एसएमएस के माध्यम से जागरूकता संदेश भी भेजें

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए लाभुकों के खाते में हर महीने की एक निश्चित तारीख तक राशि हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में महिला लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हज़ार रुपए (₹ 1000/-) की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव श्रीमती विप्रा भाल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विशेष शिविरों में मिल रहे आवेदनों और अब तक स्वीकृत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।

एसएमएस के माध्यम से महिला लाभुकों को जानकारी दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए जो महिलाएं आवेदन कर रहीं हैं, उनके आवेदन की प्राप्ति एवं स्वीकृति के साथ चयनित लाभुकों को उनके बैंक खाते में सम्मान राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दें, ताकि उनको यह पता चल सके कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि उनके बैंक खाते में डाली जा चुकी है। उन्हें साइबर अपराध से बचाव को लेकर एसएमएस के माध्यम से जागरूकता संदेश भी भेजें।

सम्मान राशि जारी करने की तारीख तय होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में हर महीने की एक निश्चित तारीख तक सम्मान राशि हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। सम्मान राशि हस्तांतरित करने में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए । महिला लाभुकों के खाते में हर महीने इस योजना की सम्मान राशि हस्तांतरित होनी चाहिए।

55 प्रतिशत से ज्यादा आवेदनों को मिल चुकी है स्वीकृति

मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए चल रहे विशेष शिविरों में अब तक 36 लाख 69 हज़ार 378 महिलाओं के आवेदन मिल चुके हैं। इनमें 20 लाख 37 हज़ार 754 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन लेने की प्रक्रिया में अभी भी जो त्रुटियां आ रही हैं, उसे अविलंब दूर करें, ताकि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देने से कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे।

18 अगस्त तक विशेष शिविरों का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाओं से आवेदन लेने के लिए विशेष शिविर को 18 अगस्त तक जारी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सतत चलने वाली एक योजना है । इसके तहत जो भी योग्य लाभुक होंगी, वे कभी भी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : कदमा रामनगर साईं मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न

July 31, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का किया निरीक्षण

July 31, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : नगर निकायों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण निर्धारण हेतु डोर-टू-डोर सर्वे की समीक्षा को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने परिसदन में जिला के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, पिछड़ा वर्ग के कल्याण को लेकर संचालित अन्य योजनाओं में भी भागीदारी पर हुई चर्चा

July 31, 2025
JAMSHEDPUR : कार्यालय दिवस में पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 02:30 बजे तक लें पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी
झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रतिदिन 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारी से सीधे मिलकर पायें अपनी भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

July 27, 2025
Next Post
कांग्रेस कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन, सभी कार्यकर्ताओं ने दिया सलामी

कांग्रेस कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन, सभी कार्यकर्ताओं ने दिया सलामी

WEATHER UPDATES

मौसम

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

Recent Posts

  • विश्व रक्तदाता दिवस पर “दि आयुष्मान फाउंडेशन” को मिला सम्मान
  • JAMSHEDPUR : कदमा रामनगर साईं मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न
  • सीआईएसएफ हो रहा है “बैटल रेडी”, भारतीय सेना के साथ गहन प्रशिक्षण शुरू
  • JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का किया निरीक्षण

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • विश्व रक्तदाता दिवस पर “दि आयुष्मान फाउंडेशन” को मिला सम्मान

Log In

Our Visitors

Visitors Today
6434
2494160
Total Visitors
729
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.