Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

20 साल बेमिसाल, कल होगा प्रेस क्लब झरिया का स्थापना दिवस

Follow

Published on: 21-02-2024

ऐतिहासिक और प्रेरणादायक होगा स्थापना दिवस

धनबाद (झारखंड)। इस वर्ष 4 फरवरी को ही प्रेस क्लब झरिया के 20 साल पूरे हो गए हैं लेकिन अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम की तिथि 22 फरवरी यानी कल ही तय है।

इस बार का स्थापना दिवस समारोह पत्रकारों के लिए प्रेरणादायी होगा.कारण कि इस बार युवा पत्रकार स्व.अजय सिन्हा को समर्पित होगा प्रेस क्लब झरिया का 20वां स्थापना दिवस।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के सचिव और AISMJWA के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी ने बताया कि इस वर्ष जो दुखद घटना हुई है उसकी क्षतिपूर्ति असंभव है। उन्होने कहा कि इस दुखद परिस्थिति में कार्यक्रम को रद्द करने के बजाए इसकी रूपरेखा ही बदल दी गई है जिससे राज्य के सभी प्रेस क्लब और संगठनों को सीख मिले।

वे बोले कि अजय सिन्हा ऐसोसिएशन के सबसे समर्पित पदाधिकारी और ऊर्जावान थे जो पलामू प्रमंडल अंतर्गत आने वाले जिलों में संगठन विस्तार को लेकर चिंतित रहते थे।

श्री जायसवाल ने कहा कि इस बार हम अपने समर्पित पत्रकार साथी की आत्मिक शांति और उनके आश्रितों को आर्थिक सहयोग हेतु यह स्थापना दिवस मना रहे हैं।

ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी और क्लब के अध्यक्ष गणेश मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम तो जीवन भर होते रहेंगे लेकिन आज अगर हम अपने समर्पित साथी के दुःख में न खड़े हुए तो कौन हमारे साथ आएगा। वे संगठित का मतलब सभी प्रकार से संगठन के लिए समर्पण की भावना से प्रेरित होना। श्री मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम में न सिर्फ अजय सिन्हा को श्रद्धांजलि दी जाएगी बल्कि एक अपील कर आर्थिक मदद भी ली जाएगी।

ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने अपील की है कि दिवंगत पत्रकार अजय सिन्हा की याद में समर्पित प्रेस क्लब झरिया के कार्यक्रम में सभी साथियों को शामिल होने की आवश्यकता है। वे बोले कि सभी पदाधिकारी लातेहार नहीं जा सकते लेकिन जो धनबाद के आस-पास हैं उन्हें झरिया पहुंचकर श्रद्धांजलि में शामिल होने की जरूरत है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel