Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

24 फरवरी को जमशेदपुर सदर प्रखंड के पलाशबनी पंचायत में लगेगा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर, तैयारियों का लिया जायजा

Follow

Published on: 21-02-2024

माननीय प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश श्री अनिल मिश्रा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने किया स्थल निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

जमशेदपुर (झारखंड)। झालसा के तत्वाधान में जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 24 फरवरी को जमशेदपुर सदर प्रखंड के पलाशबनी पंचायत में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश श्री अनिल मिश्रा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन समेत जिला स्तरीय अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे ।

निरीक्षण के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आंगतुकों के बैठने की व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, आवश्यकतानुरूप बेरिकेडिंग आदि की समीक्षा की गई । आदिम जनजाति समूह को लक्षित कर आयोजित किए जाए रहे इस शिविर में लगभग 4000 लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले के वरीय पदाधिकारियों ने सभी तैयारियों को ससमय मूर्त रूप देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

इस मौके पर माननीय प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मेगा कैम्प में बड़ी संख्या में शामिल होते हुए ग्रामीण अपने कानूनी अधिकारों से अवगत हों। साथ ही सरकार की कल्याणकारों योजनाओं का लाभ लें।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कल्याण, समाज कल्याण, ऊर्जा, पेयजल एवं स्वच्छता, श्रम, सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग, आपूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।

इस मौके पर माननीय प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश ने मतदाता शपथ पढ़ा जिसे उपस्थित लोगों ने दोहराते हुए मतदान करने की शपथ लिया। मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त द्वारा सभी ग्रामीणों से आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने तथा अपने परिजनों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करने की अपील किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel