Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत 8 प्रखंडों में 26 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन

Follow

Published on: 16-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के जनजातीय टोलों में शिविर का आयोजन कर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

अभियान के तहत पहचान एवं बुनियादी दस्तावेज, वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य एवं पोषण सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को जोड़ा जा रहा है ।

शिविर के तहत आज बहरागोड़ा में 2 शिविर, बोड़ाम में 4, चाकुलिया में 4, धालभूमगढ़ 1, घाटशिला में 7, गोलमुरी सह जुगसलाई में 1, गुड़ाबांदा में 6 तथा मुसाबनी में 1 ग्राम स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आधार कार्ड के 79 आवेदन, आयुष्मान कार्ड के 62, जाति प्रमाण पत्र के 6, केसीसी के 23, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के 4, पीएम जनधन के 13, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के 6, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 19 समेत कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए ।

लाभुकों को इन योजनाओं से जोड़ने की पहल

पहचान एवं बुनियादी दस्तावेज के तहत जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र।

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के तहत राशन कार्ड एवं पोषण आहार।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा योजनाओं के तहत आयुष्मान भारत, ममता वाहन, जननी शिशु सुरक्षा योजना।

वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक सशक्तिकरण के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्टार्ट-अप योजना, मुद्रा योजना एवं अन्य योजनाएं।

सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel