Latest News
छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,नवरात्रि में की गई साधनाओं में चमत्कारिक शक्तियां प्रत्यक्ष दिखाई देता है…सनत राठौर गुरुजी,,,यातायात जांजगीर -चांपा पुलिस की विशेष यातायात चेकिंग अभियान,,,पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई कांशीराम की जयंतीगैस किल्लत पर सपा नेता अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले – “कहां गया उज्ज्वला का सपना?”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति सोनभद्र की 33वीं बैठक का हुआ आयोजन

Published on: 27-09-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति सोनभद्र की 33वीं बैठक का ऑनलाइन आयोजन दिनांक 27 सितंबर 2025 को किया गया। बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र के सदस्य कार्यालयों के प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संदीप नायक, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली एवं अध्यक्ष, नराकास, सोनभद्र ने कहा कि ‘राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के निर्देश का अनुपालन करने एवं राजभाषा हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र की छमाही बैठक आयोजित की गई है। संदीप नायक ने राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2025-26 के अनुरूप कार्य योजना बनाकर राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि हम सभी को मिलकर गौरवशाली हिंदी भाषा की सांस्कृतिक पहचान से देश की भाषाई संस्कृति को और समृद्ध करते रहना है।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए सभी सदस्य कार्यालयों ने राजभाषा की उपलब्धियों से समिति को अवगत कराया एवं राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी नवीन सुझाव भी प्रदान किए। समिति सदस्यों ने हिंदी कार्यशाला आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया| समीक्षा के उपरांत संदीप नायक ने पत्रिका के प्रकाशन हेतु आवश्यक निर्देश दिए एवं राजभाषा हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले कार्यालयों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी कार्यालयों के राजभाषा कार्यों की समीक्षा की गई, सदस्य कार्यालयों से हिंदी साफ्टवेयर के अधिकाधिक प्रयोग की अपेक्षा की गई।राजभाषा कार्यशाला के माध्यम से सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान राजभाषा नियमों, अधिनियमों से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया| बैठक का संयोजन डॉ ओम प्रकाश, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) एवं सदस्य सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र द्वारा किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel