Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

34677 घरौनी एक सप्ताह के भीतर वितरित कराने का दिया निर्देश – हेमन्त राव!

Published on: 21-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

34677 घरौनी एक सप्ताह के भीतर वितरित कराने का दिया निर्देश – हेमन्त राव!

बस्ती – राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमन्त राव ने स्वामित्व योजना के अन्तर्गत अवशेष 36677 घरौनी एक सप्ताह के भीतर वितरित कराने का निर्देश दिया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि सभी शस्त्र लाइसेंस कम्प्यूटराइज दर्ज करायें। राजस्व अभिलेखागार द्वारा अर्जेण्ट आवेदन पत्र पर 24 घण्टे के अन्दर नकल जारी करायें। उन्होने निर्देश दिया कि सभी पीठासीन अधिकारियों को समान रूप से मुकदमों का आवंटन करें।
उन्होने मुकदमों के निस्तारण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि डिटेल जजमेण्ट पोर्टल पर समय से अपलोड करायें। वरासत के मामले भी समय से निस्तारित करायें। शासन स्तर पर पोर्टल के माध्यम से इसकी समीक्षा की जा रही है। उन्होने कहा कि सभी प्रभारी नियमित रूप से अभिलेखागार का निरीक्षण करें तथा निरीक्षण टिप्पणी भी लिखें। सही ढंग से पैमाईश ना करने वाले कानूनगो एवं लेखपाल को टेªनिंग दिलायें।
उन्होने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयी है। निवेशमित्र पोर्टल पर प्राप्त भूमि संबंधी धारा-80 के मामलों में समय से परमिशन जारी करें। उन्होने कहा कि परवाना अमलदरामद शतप्रतिशत ई-परवाना होना चाहिए, जिसे समय से खतौनी में चढाया जाय। पीठासीन अधिकारी इसका नियमित निरीक्षण करें। उन्होने रियल टाइम खतौनी 99 प्रतिशत तथा ई-खसरा पड़ताल 75 प्रतिशत तथा अंश निर्धारण 76 प्रतिशत होने पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने बताया कि कुल 69796 में से 49823 मुकदमों का निस्तारण किया गया है। पीठासीन अधिकारी गॉव में जाकर मुकदमों का निस्तारण कर रहे है। रियल टाइम खतौनी वितरण में जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर है। उन्होने अनुरोध किया कि जिला मुख्यालय तथा रूधौली तहसील में आवासीय भवन, मुख्यालय पर नया अभिलेखागार की आवश्यकता है। इसके अलावा तीन एसडीएम, चार तहसीलदार, 139 में 56 लिपिक, 848 में 117 लेखपाल के पद रिक्त है। बैठक में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, एडीएम कमलेश चन्द्र, सीआरओ संजीव ओझा, ज्वाइंट मजिस्टेªट शाहिद अहमद, डीडीसी राजेन्द्र सिंह, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, चकबंदी अधिकारी उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel