Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रोजगार मेले में 387 अभ्यर्थी चयनित

Published on: 08-10-2024

रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली द्वारा पंचशील सम्राट अशोक महाविद्यालय, ऊंचाहार रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न पदों हेतु ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल, बुसा मैनेजमेंट मार्केटिंग लिमिटेड, भारत फाइनेंषियल इन्क्लूजन लिमिटेड, शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी लि0, पुखराज हेल्थ केयर, जी0फोर0एस0 सिक्योर सॉल्यूशन इण्डिया प्रा0लि0, क्यू प्लस सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा0लि0 आदि कम्पनियों द्वारा प्रतिभागियों का साक्षात्कार किया गया। जिसमें से 387 अभ्यर्थियों को प्राथमिक रूप से चयनित किया गया जबकि कुछ कम्पनियों के चयन परिणाम अभी प्रतीक्षित हैं।

रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में बी0एन0 मौर्य (प्रबंधक) एवं सत्यभामा (ब्लाक प्रमुख) विशिष्ट अतिथि द्वारा मेले का शुभारम्भ किया गया तथा विजय बहादुर सिंह सेंगर, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सुश्री तनुजा यादव, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी (मेला प्रभारी) ने सभी कंपनियों एवं रोजगार के बारे में विस्तृत रूप से बताया। श्री सर्वेश कुमार राय द्वारा प्रतिभागियों की काउंसलिंग की गयी व मार्गदर्शन दिया गया।

पंचशील सम्राट अशोक महाविद्यालय, ऊंचाहार, रायबरेली के प्रधानाचार्य डॉ0 अनिल कुमार एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के धीरेन्द्र सिंह तथा भारत सरकार यंग प्रोफेशनल श्री रामेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा मेले के आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel