Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर का आयोजित, 42 यूनिट रक्त संग्रह

Follow

Published on: 19-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में देश के जननायक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 55वा जन्मदिन के अवसर पर गुरूवार को धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें लगातार भारी बारिश के बावजूद 42 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। साथ ही रक्तदाताओं के बीच ही कांग्रेस नेताओं द्धारा केक काटकर रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की गयी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप से कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार झा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, विजय यादव, प्रदेश सचिव परितोष सिंह, कांग्रेस वरिष्ठ नेता संजय यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता अभिजीत सिंह, महासचिव राहुल गोस्वामी, कांग्रेस ओबीसी सेल के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सफी अहमद खान, युवा अध्यक्ष नीरज साहू, सेवादल के अरविंद साहू मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संतोष गुप्ता, महेश यादव, सागर साहू, वेदांत साहू, मनोज सिंह बाबू सिंह, मनीष चंद्रवंशी, रमेश शर्मा, अमित शाह, आयुष गुप्ता, जिला सचिव मुकेश यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू समेत अन्य युवा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel