Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

420वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Published on: 12-09-2024
  • गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 420वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना
  • ‘‘पूर्वजों की स्मृति में किया गया ज्ञानदान श्रेष्ठ कार्य है।’’-उमानंद शर्मा

शकील अहमद

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘आर्यकुल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, गौरी बिजनौर रोड़, लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 420वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्री श्रीमती राजेश्वरी देवी श्रीवास्तव ने अपने जीवनसाथी स्व. राम आश्रय लाल श्रीवास्तव (पति) की स्मृति में भेंट किया तथा सभी विभागाध्यक्ष, चिकित्सकगणों एवं फार्मेसी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हिन्दी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘पूर्वजों की स्मृति में किया गया ज्ञानदान श्रेष्ठ कार्य है।’’ प्रबन्ध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये एवं आर्य टी.वी. मीडिया के हेड डॉ. अजय शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, देवेन्द्र सिंह, डॉ. नीलम गुप्ता, सरोज श्रीवास्तव, एवं संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह, उपनिदेशक फार्मेसी डॉ. आदित्य सिंह, आर्य टी.वी. के हेड डॉ. अजय शुक्ला, उपनिदेशक (शिक्षा) डॉ. अंकिता अग्रवाल, रजिस्ट्रार सुरेश तिवारी सहित विभागाध्यक्ष, चिकित्सकगण एवं नर्सिंग के छात्र-छात्रायें मौजूद थीं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel