Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 51 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Published on: 08-03-2025
  • एस एस डी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक और अधिवक्ता रामानंद सैनी ने 51 महिलाओं को किया सम्मानित 

शकील अहमद 

कृष्णानगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिन शनिवार को अलीनगर सुनहरा, कृष्णा नगर, स्थित एस एस डी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक और अधिवक्ता रामानंद सैनी ने 51 महिलाओं को सम्मानित किया l समाज सेवा, शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में विशेष रूप से रुचि रखने वाली और काम करने वाली विशिष्ट महिलाओं को प्रबंधक रामानंद सैनी, विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू सैनी, वरिष्ठ अध्यापिका मधु अवस्थी, और जानवी सिंह ने इन विशिष्ट महिलाओं को अंग वस्त्र ,पुस्तक और माल्यार्पण करके सम्मानित करने का काम कियाा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोलते हुए अधिकता रामानन्द सैनी ने कहा कि महिलाएं हमारे देश में ही नहीं बल्कि विश्व में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं और आज दुनिया के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इसलिए हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम उन महिलाओं का सम्मान करें जो लकीर से हट करके कुछ विशेष काम करती हैं या किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

इसी उद्देश्य से एस एसडी पब्लिक स्कूल में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई और अब प्रतिवर्ष 51 महिलाओं को सम्मानित करने का काम करने का उन्होंने संकल्प लिया। आज के भव्य कार्यक्रम में स्नेह लता यादव ,श्रीमती मीना रावत ,जानवी सिंह ,प्रीति राय , आराधना मिश्रा, सरिता सैनी, सरिता यादव प्रिया सिंह समेत कुल 51 महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel