Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पिकअप की टक्कर से 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Published on: 30-11-2024

महराजगंज, रायबरेली। अपने घर से दवा लेने जा रहे एक 59 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एंबुलेंस द्वारा महराजगंज लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तो वही कोतवाली पुलिस द्वारा परिजनों को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी गई, जिसपर आनन-फानन परिजन कोतवाली पहुंचे।

बताते चले कि दिनांक 30 नवंबर को सुबह लगभग 5:00 बजे थाना फुरसतगंज जिला अमेठी के पूरे हींगा मजरे खालिसपुर गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम पुत्र मोहम्मद शबी उम्र 59 वर्ष एच.एफ. डीलक्स दो पहिया मोटरसाइकिल से दवा लेने हैदरगढ़ जा ही रहे थे कि महराजगंज से 4 किलोमीटर दूर स्थित कुबना गांव के पास सामने से आ रही अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुबना गांव के ग्रामीण सुबह शौच के लिए निकले ही थे कि तभी उनको घायल अवस्था में पड़ा एक व्यक्ति दिखाई पड़ा जिस पर ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया लेकिन तब तक मोहम्मद इस्लाम मौत की आगोश में समा चुके थे, और चिकित्सकों ने मोहम्मद इस्लाम को मृत घोषित कर दिया।

मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि मृतक के भाई रज्जब पुत्र मोहम्मद सबी की तहरीर पर अज्ञात पिकअप व अज्ञात चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel