Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन राजधानी रांची में

Follow

Published on: 16-02-2025

रांची (झारखंड)। 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन राजधानी रांची में किया गया जिसमें झारखंड सहित 19 राज्य दो केंद्र शासित प्रदेशों एवं आठ केंद्रीय पुलिस संगठन की टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया।

आज मीट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर एवं विशिष्ट अतिथि सुदीप कुमार सोनू ने विजेता टीमों को विभिन्न चैंपियनशिप ट्रॉफी वितरित किए।

अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में कुल 20 प्रतियोगिता एवं तकनीकी परीक्षाओं में 20 स्वर्ण 20 रजत एवं 23 कांस्य पदक विजेता घोषित किए गए।

ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री ट्रॉफी तेलंगाना राज्य ने जीता। विगत वर्षों में झारखंड ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए फिंगरप्रिंट प्रतियोगिता का स्वर्ण एवं रजत पदक अ नि रोहित कालिंदी एवं अ नि रवि शंकर, मेडिको लीगल प्रतियोगिता में रजत अ नि नमिता महतो, पुलिस पोर्ट्रेट में स अ नि बलिंदर कुमार ने रजत तथा श्वान एरिक ने ट्रैक्टर प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को रांची के आसपास दर्शनीय स्थल का भ्रमण भी कराया गया साथ ही खेल गांव में प्रतिदिन मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

आज समापन समारोह में महानिदेशक प्रशांत सिंह, आसूचना ब्यूरो के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर बलजीत सिंह एवं संगठन सचिव असीम विक्रांत मिंज सहित पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक, प्रभात कुमार, अमोल होमकर, पंकज कंबोज, ए विजयलक्ष्मी, शैलेंद्र सिंहा, सुदर्शन मंडल, अनूप बिरथरे, मयूर पटेल एवं रांची स्थित अन्य वरीय एवं कनीय पदाधिकारी ने भाग लिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel