Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बस्ती में भव्य रैतिक परेड एवं देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

Published on: 27-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बस्ती में भव्य रैतिक परेड एवं देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

आज दिनांक 26 जनवरी 2024 को 75 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती के परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि मा0 कैबीनेट मंत्री राकेश सचान उत्तर प्रदेश सरकार (लधु, सुक्ष्म एवं मध्यम उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग रेशम उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग) द्वारा श्रीमान् मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल, श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती,श्रीमान जिलाधिकारी बस्ती महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय की उपस्थिति में परेड की सलामी ली गई सलामी के उपरांत मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के बाद परेड और राष्ट्रगान के साथ हर्ष फायरिंग की गई हर्ष फायरिंग के उपरांत भव्य परेड मंच से होकर गुजरी जिसकी मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली गई, परेड के उत्साहवर्धन के क्रम में उपस्थित जनता द्वारा ताली बजाकर परेड का सम्मान किया गया जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा बाद में मुख्य अतिथि द्वारा परेड को संबोधित करते हुए उद्बोधन किया गया साथ ही जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी गणों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परेड में प्रथम स्थान टोली न0-2 को, द्वितीय स्थान टोली नं0-1 व महिला टोली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिनको महोदय द्वारा सम्मानित किया गया । तत्पश्चात विभिन्न स्कुलों से आये हुए बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान लिटिल फ्लावर स्कुल, द्वितीय स्थान सेण्ट जोसेफ स्कुल व तृतीय स्थान सेण्ट बेसिल स्कुल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया तत्पश्चात भव्य परेड का समापन किया गया ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel