Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डी.ए.वी. पब्लिक परासी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

Published on: 15-08-2025

 

अनपरा(सोनभद्र)। डी.ए.वी. परासी में 15 अगस्त 2025 को 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ककरी परियोजना के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार जाना के हाथों ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर विशेष पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे ककरी परियोजना के सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्यारे बच्चों से अपने देश के प्रति संकल्पित कर्मनिष्ठ होने एवं शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति आदर एवं सम्मान की भावना को आत्मसात करते हुए उनके सार्थक, आदर्श एवं प्रेरक जीवन से सीख लेकर निज जीवन को धन्य एवं सफल बनाने की प्रेरणा दी।

विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच उत्तमोत्तम सामंजस्य को बनाए रखने के उद्देश्य से पिरामिड का अद्भुत एवं अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया,जो अत्यंत रोमांचक था। विद्यालय के छात्र प्रमुख मोहित सिंह (सीनियर)और छात्रा प्रमुख (सीनियर) आसिफ़ा नाज़ एवं छात्र प्रमुख (जूनियर) आयुष कुमार व छात्रा प्रमुख (जूनियर) साइना सरन ने हिंदी तथा अंग्रेजी में संयुक्त रूप में क्रमशः अपने भावोद्गार भाषण के रूप में व्यक्त किए।

विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ. गौरव मिश्र द्वारा सुनियोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिनमें विद्यालय के बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्तिपरक गीत और समूह नृत्यगीतों ने तो अपने मधुर तानों से समूचे विद्यालय परिसर को देशप्रेम में सराबोर कर दिया।

अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यालय में उपस्थित सम्मानित विशिष्ट अतिथि, अन्य अतिथिगणों और अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए विद्यालय की प्राचार्या रचना दुबे ने सभी बच्चों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता की मुबारकबाद देते हुए उन्हें निजी स्वार्थ भाव से ऊपर उठकर संवैधानिक मर्यादाओं का पालन कर अपने देश की आन-मान-शान की रक्षा के लिए प्राण-प्रण से संकल्पित होने एवं उन अमर शहीदों के बलिदान एवं शहादत को नमन करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।

इसी क्रम में नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा तीन रंगों से सुसज्जित वेशभूषा में प्रस्तुत समूह नृत्य गीत ने दर्शकों एवं श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम बच्चों के मिष्ठान्न वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन सरोज चौधरी और सत्यम शिवम चतुर्वेदी के संरक्षण में विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख छात्र विनय विश्वकर्मा एवं छात्रा सोनल दुबे ने और आए हुए अतिथियों के लिए धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के हेड मार्शल हिमांशु कुमार और पीहू सिंह ने किया।

प्राचार्या ने कार्यक्रम की सफलता में शिक्षण एवं शिक्षणेतर के अभूतपूर्व योगदान हेतु उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की एवं निकट भविष्य में आयोजित अन्य कार्यक्रमों के लिए अपनी टीम से इसी तरह एकजुटता की अपेक्षा व्यक्त की।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel