Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

96 टेबल पर ईवीएम, 42 टेबल पर पोस्टल बैलेट व 7 टेबल पर ईटीपीबीएस के मतों की होगी गणना

Follow

Published on: 03-06-2024

कार्मिकों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन, अंतिम रेंडमाइजेशन मतगणना के दिन

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय में सामान्य प्रेक्षक श्री किल्लु शिव कुमार नायडू, काउंटिंग प्रेक्षक श्री संजय कुमार धत्तरवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की उपस्थिति में विधानसभावार मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया।

उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार व सभी एआरओ मौके पर उपस्थित थे। 96 टेबल पर ईवीएम के मतों की गणना होगी और सभी कर्मियों को मतगणना के दिन टेबल का आवंटन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 04 जून को पूर्वाह्न 8 बजे पोस्टल बैलेट एवं ई.टी.पी.बी.एस के मतों की गणना पहले होगी, उसके बाद पूर्वाह्न 8:30 बजे से ईवीएम के मतों का काउंटिंग शुरू होगा।

विधानसभावार देखें तो 44-बहरागोड़ा के लिए 14 टेबल पर 19 राउंड, 45-घाटशिला के लिए 15 टेबल पर 20 राउंड, 46-पोटका के लिए 16 टेबल पर 21 राउंड, 47-जुगसलाई के लिए 20 टेबल पर 20 राउंड, 48-जमशेदपुर पूर्वी के लिए 15 टेबल पर 20 राउंड तथा 49-जमशेदपुर पश्चिमी के लिए 16 टेबल पर 21 राउंड में मतगणना होगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोग के निर्देशों का शत–प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया गया है। मतगणना के लिए कुल ईवीएम गणना हेतु गठित पार्टियों का रेंडमाइजेशन किया गया है। 96 टेबल पर ईवीएम मतों की गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेंगे।

इनके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 42 टेबल निर्धारित हैं, प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, दो मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे । 7 टेबल पर ईटीपीबीएस के मतों की गणना के लिए एक सुपरवाइजर, दो मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रत्यशियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि जिस प्रकार अबतक की प्रक्रिया शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है मतगणना भी उसी प्रकार चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनपुरूप पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel