प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #7 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #8 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #9 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #10 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर, झारखंड। निर्मल महतो जी के शहादत दिवस के अवसर पर आज पारडीह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया।

इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि निर्मल महतो जी का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की जनता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपने जीवन में समाज और झारखंड के हितों के लिए संघर्ष किया तथा अपने प्राणों की आहुति दी। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

मेयर ने कहा कि निर्मल महतो जी जैसे महान जननायक के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों के झारखंड और सामाजिक न्याय एवं जनहित की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा, “निर्मल महतो जी के संघर्ष और बलिदान को हम सभी सदैव स्मरण करते रहेंगे। उनके आदर्श हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी निर्मल महतो जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद मोमिता चटर्जी, विनोद रवि राम, जी एम रजा, संतोष पोद्दार, प्रदीप शर्मा, ईश्वर सिंह, प्रभाकर साहू, शाहनवाज़ अहमद, अंसार खान, अखिलेश सिंह, नितीश पोद्दार, आदि उपस्थित थे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram