प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में बर्तन की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फूलमनहा मामी चौराहा स्थित एक बर्तन की दुकान में शनिवार रात आग लग गई। इस घटना में व्यवसायी अनिल वर्मा का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बंजरहा सोनबरसा सुखरामजोत निवासी अनिल वर्मा की दुकान शनिवार शाम करीब 7 बजे बंद करके घर चले गए। दुकान बंद करने के कुछ देर बाद ही उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान से घना धुआं निकल रहा है और आग लग गई है।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग और अन्य व्यवसायी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग लगने का कारण दुकान के अंदर बने मंदिर में जल रहा दीपक बताया जा रहा है। आग से दुकान में रखे बर्तन और अन्य सामान को भारी क्षति पहुंची है। व्यवसायी अनिल वर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

घटना की सूचना पर बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुष्टि की कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram