प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #3 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #4 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #9 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अमृत सरोवरों पर होगा ध्वजारोहण

अमृत सरोवरों पर गूंजेगा राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता दिवस पर होंगे भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवरो पर राष्ट्र प्रेम की भावना से परिपूर्ण कार्यक्रमों की होगी गूंज

गांवों में बने अमृत सरोवरों पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, किया जायेगा झण्डा रोहण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस को समारोह पूर्वक पूरे उत्साह, उल्लास व उमंग के वातावरण मे भव्य तरीके से मनाने के लिये ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

उपमुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में, ग्राम्य विकास की ओर से समस्त जनपदों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके इस हेतु विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को ससमय तैयारी करने और कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा।

ध्वजारोहण के कार्यक्रम से पूर्व ग्राम पंचायत के माध्यम अमृत सरोवरों की विधिवत अभियान चलिकर साफ़ सफाई करायी जाय और राष्ट्रप्रेम की भावना से परिपूर्ण अन्य राष्ट्रोत्प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जांय।प्रदेश की ग्राम पंचायतों में निर्मित और विकसित किये गये सभी अमृत सरोवर स्थलों और तालाबों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम कराने के निर्देश दिये गये हैं। इस आयोजन को शानदार व सफल बनाने के लिए, सभी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

इस सम्बन्ध में आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्राम्य विकास विभाग के जिलों के अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram