प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 ट्रंप ने भारत और चीन को दी बड़ी राहत, रूस से जुड़े कई प्रतिबंधों को हटाया ✦
खबर #3 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #4 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #8 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #9 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #10 दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज होने वाले प्रदर्शन पर नहीं लगाएंगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से इनकार किय ✦
खबर #11 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा बाजार

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में निकली यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज में आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को लेकर मंगलवार को बृजमनगंज बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं में देशभक्ति और उत्साह का माहौल नजर आया।

तिरंगा एकता और गौरव का प्रतीक

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लेकर आगे बढ़ते रहे। बाजार में जगह-जगह लोगों ने यात्रा को देखा और देशभक्ति के नारों में अपनी सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

तिरंगा यात्रा हरनापुर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई और वार्ड नंबर 12 स्थित शिवालय पोखरा पर शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरा बाजार देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। युवाओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, प्रबंधक आशीष जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, चंदू सिंह, राजू सिंह, नोहर सिंह, कन्हैया चौहान, जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, रवि यादव, अनुप चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, प्रद्युम्न सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram