प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सदर विधायक अदिति सिंह ने पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र, राणा बेनी माधव स्मृति परिसर के पास पार्क की मांग

खाली राजस्व भूमि को आकर्षक पार्क के रूप में विकसित कराने का प्रस्ताव, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मिलेगा नया स्थल

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने रायबरेली की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संवारने की दिशा में पहल करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री को पत्र भेजा है।

उन्होंने राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में निर्माणाधीन सभागार परिसर के समीप स्थित खाली राजस्व भूमि को आकर्षक पार्क के रूप में विकसित कराने की मांग की है।

विधायक अदिति सिंह ने पत्र में कहा कि राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में पुस्तकालय, सभागार सहित अन्य सुविधाओं से युक्त भव्य परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। परिसर के पूर्ण होने पर यह रायबरेली की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि परिसर के समीप स्थित खाली राजस्व भूमि को यदि पर्यटन विभाग के माध्यम से सुव्यवस्थित पार्क के रूप में विकसित किया जाए तो इससे परिसर की सुंदरता और उपयोगिता बढ़ेगी। साथ ही यह स्थान स्थानीय लोगों और रायबरेली आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकेगा।

सदर विधायक अदिति सिंह ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किए जाने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रति जिलाधिकारी रायबरेली को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram