प्रमुख समाचार
खबर #1 ट्रंप के इस फ़ैसले से भारत को बड़ी राहत लेकिन अमेरिका में बढ़ सकता है विरोध ✦
खबर #2 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर और बताया अपना अनुभव, अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #3 अभिजीत दीपके की कोर्ट में होगी पेशी, सीजेपी ने दिया ये अपडेट ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे: केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, एमपी-बिहार ... ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- इस तरह का रवैया... ✦
खबर #10 अलवर में 4-घंटे बारिश, धौलपुर में मकान की दीवार ढही: करौली में दिन में ही अंधेरा छाया, चूरू में जगह-जगह जलज... ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में सोलर पैनल की प्लेट चोरी, शिकायत के तीन दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं

बरडॉड के टोला परसपुर में खेत से कृषि विभाग के सोलर प्लांट का पैनल चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में पुलिस अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पिछले दो सप्ताह के भीतर हुई दुष्कर्म, हत्या तथा मारपीट की घटनाओं से क्षेत्र के लोग दहशतजदा हैं। अभी इन घटनाओं के पर्दाफाश में पुलिस लगी ही थी कि चोरों ने भी पुलिस को चुनौती दे दी है।

इसका उदाहरण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरडॉड के टोला परसपुर में सामने आया है। बीते 13 अगस्त की रात रामललित मौर्य के खेत में कृषि विभाग की ओर से लगाए गए सोलर प्लांट का पंप पैनल चोर उठा ले गए। बताया जा रहा है कि यह प्लांट घर से कुछ ही दूरी पर लगा हुआ है।

अगले दिन 14 अगस्त को रामललित मौर्य ने बृजमनगंज थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना-पत्र देकर थानाध्यक्ष से कार्रवाई की गुहार लगाई। साथ ही मामले को पंजीकृत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

लेकिन सूचना देने के तीन दिन बाद भी बृजमनगंज पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है। पीड़ित का कहना है कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर कहीं दूर के नहीं रहे होंगे, ऐसे में पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करना चाहिए।

इसी प्रकार बृजमनगंज थाना क्षेत्र में अनेक मामलों में पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अपराधों पर समय रहते प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो क्षेत्र में अपराध और अपराधियों का बोलबाला बढ़ सकता है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram