प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सरोजनी नगर प्रथम के प्राथमिक विद्यालयों का गीता देवी गुप्ता ने किया निरीक्षण, बच्चों का बढ़ाया उत्साह

– बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई और सुविधाओं की ली जानकारी, शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया संवाद

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर प्रथम क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालयों का गीता देवी गुप्ता ने निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचकर उन्होंने वहां की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान गीता देवी गुप्ता ने नन्हे-मुन्ने बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में सकारात्मक एवं बेहतर वातावरण होना बेहद जरूरी है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और अच्छे वातावरण की भी आवश्यकता होती है।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों से भी मुलाकात की और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram