प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

खुशहालगंज में डॉ. राजेश्वर सिंह का जनसंवाद, 130 आवेदनों के समाधान की पहल, विकास और रोजगार पर भी चर्चा

-डिफेंस कॉरिडोर, ब्रह्मोस परियोजना, डिजिटल शिक्षा, सड़क और जनकल्याण योजनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों से संवाद

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के खुशहालगंज मंडल में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर क्षेत्र, प्रदेश और देश के विकास से जुड़े विषयों पर संवाद किया। कार्यक्रम में सुशासन, सेवा और संकल्प की भावना के साथ जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्रत्येक विषय पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि विकास केवल सड़क, नाली और अवसंरचना तक सीमित नहीं है। बच्चों की शिक्षा, किसानों की समृद्धि, युवाओं के अवसर, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सनातन संस्कृति का संरक्षण और सामाजिक समरसता भी विकास की महत्वपूर्ण पहचान हैं।

डिफेंस कॉरिडोर और ब्रह्मोस परियोजना से रोजगार के अवसरों पर चर्चा

खुशहालगंज मंडल में स्थापित देश के बड़े डिफेंस कॉरिडोर और निर्माणाधीन ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना से लेकर हजारों युवाओं के रोजगार, नए लॉजिस्टिक्स पार्क, नई इंडस्ट्रीज और औद्योगिक अवसरों पर चर्चा हुई।

सरोजनीनगर में अशोक लेलैंड की बस फैक्ट्री, अनंतनगर आवासीय परियोजना, नए एक्सप्रेसवे एवं सड़कों के साथ किसानों को मिल रहे रिकॉर्ड मुआवजे को क्षेत्र की बदलती आर्थिक तस्वीर से जोड़कर देखा गया।

पिछले साढ़े चार वर्षों में सरोजनीनगर में 1,500 से अधिक सड़कों पर पीडब्ल्यूडी, स्काडा, नगर निगम, एलडीए एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य होने की जानकारी दी गई। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में भूमि मूल्यों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की बात कही गई।

100 विद्यालयों में झूले, 70 से अधिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा

शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सरोजनीनगर के 100 विद्यालयों में बच्चों के लिए झूले, जबकि 70 से अधिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा तथा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से 70 से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं एवं कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं।

आरबीएस सेंटर के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना और भविष्य के रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।

8,750 से अधिक श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम यात्रा

सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और सेवा के संकल्प के साथ अब तक 8,750 से अधिक श्रद्धालुओं को निःशुल्क श्रीराम मंदिर दर्शन कराने की जानकारी दी गई।

सरोजनीनगर के 250 से अधिक मंदिरों में हैंडपंप, सोलर लाइट, रंगाई-पुताई एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात भी सामने रखी गई। ठाड़ेश्वर मंदिर, देवेश्वर मंदिर एवं जल साईनाथ मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के विकास एवं जीर्णोद्धार का कार्य भी जारी होने की जानकारी दी गई।

भारत की विकास यात्रा पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम में भारत की विकास यात्रा पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने बिजली उत्पादन, सड़क नेटवर्क और खाद्यान्न उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति का उल्लेख किया।

देश की स्वतंत्रता के लिए खुदीराम बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे युवाओं के बलिदान को याद करते हुए आने वाली पीढ़ी को अधिक सशक्त, सक्षम एवं राष्ट्रनिष्ठ बनाने का संकल्प दोहराया गया।

जनसंवाद में मिले 130 आवेदन

इस सप्ताह आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए।

इनमें सोलर लाइट के 10, शिक्षा-फीस एवं शैक्षणिक सहायता के 9, भूमि-कब्जा एवं अतिक्रमण के 9, सड़क-खड़ंजा-इंटरलॉकिंग निर्माण के 8, शिकायत एवं प्रशासनिक प्रकरण के 8, नाली निर्माण एवं जल निकासी के 7, मंदिर-टिनशेड-सौंदर्यीकरण के 6 तथा रोजगार-स्वरोजगार-प्रशिक्षण से जुड़े 6 आवेदन शामिल रहे।

इसके अलावा आर्थिक, चिकित्सा एवं विवाह सहायता के 5, सड़क-नाली निर्माण के संयुक्त 5, साइकिल के 4, पेयजल एवं पानी की टंकी के 4, आवास एवं शौचालय के 4, सिलाई मशीन के 3, हैंडपंप के 3, वृद्धावस्था पेंशन के 3, बिजली संबंधी 2, डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर के 2, स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित 1, ओपन जिम के 1 तथा सामुदायिक एवं अन्य विकास कार्य से संबंधित 1 आवेदन प्राप्त हुआ।
सभी आवेदनों के त्वरित एवं संबंधित योजनाओं के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ आदर्श विधानसभा बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में कहा गया कि जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर हर धर्म, हर समाज और हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही सरोजनीनगर की पहचान है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना के साथ सरोजनीनगर को एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर श्री गंगाराम भारती, शिव शंकर शंकरी, राजेश चौहान, संजीव मिश्रा, रीतू सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, राजेश सिंह चौहान, कीर्ति वर्धन, कुंवर राम विलास, डॉ. अखिलेश सिंह, रवि राज, शिविता गोयल, अरुण कुमार मिश्र, दल बहादुर सिंह, मोहित तिवारी, सलमा बानो, प्रियंका सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हसन खान, रामनरेश राजपूत, शिवबख्श सिंह, आशीष द्विवेदी, शुभम पाल, सीरज सिंह चौहान, रवि शर्मा, अजय, रितेश सिंह चौहान, राम नरेश, नीरज साहू, मोले पाल, प्रकाश, के. एन. सिंह, डॉ. वेद प्रकाश, मुनेन्द्र सिंह श्यामू, अजय यादव, सोनू यादव, बीरु सिंह, शीतल यादव, यशोदा एवं रमाशंकर त्रिपाठी सहित सम्मानित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखीं और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। आयोजकों के अनुसार क्षेत्रवासियों का स्नेह, सहभागिता और विश्वास ही विकसित, समृद्ध, संस्कारित एवं आत्मनिर्भर सरोजनीनगर की सबसे बड़ी शक्ति है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram