प्रमुख समाचार
खबर #1 ट्रंप के इस फ़ैसले से भारत को बड़ी राहत लेकिन अमेरिका में बढ़ सकता है विरोध ✦
खबर #2 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर और बताया अपना अनुभव, अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #3 अभिजीत दीपके की कोर्ट में होगी पेशी, सीजेपी ने दिया ये अपडेट ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे: केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, एमपी-बिहार ... ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- इस तरह का रवैया... ✦
खबर #10 अलवर में 4-घंटे बारिश, धौलपुर में मकान की दीवार ढही: करौली में दिन में ही अंधेरा छाया, चूरू में जगह-जगह जलज... ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

समाजसेविका शशि प्रभा के तेरहवीं संस्कार में पहुंचीं पार्षद गीता देवी गुप्ता, अर्पित की श्रद्धांजलि

– दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना, शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

शकील अहमद

सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर प्रथम की समाजसेविका एवं क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहीं शशि प्रभा जी के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता उनके निवास पर पहुंचीं।

उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता जी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का इस संसार से चले जाना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है। दुःख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी हैं और हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।

उन्होंने समाजसेविका शशि प्रभा जी के सामाजिक योगदान एवं उनके सरल, सहज और सेवाभावी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य सदैव लोगों के बीच याद किए जाते रहेंगे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram