प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

रायबरेली में खेत में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद मौत, चाचा-चाची पर हत्या का आरोप

– एकौनी गांव में रातभर खेत में पड़ा रहा 23 वर्षीय युवक का शव, अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों की ओर से उसके चाचा और चाची पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद युवक का शव रातभर खेत में पड़ा रहा। शनिवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, एकौनी निवासी शिव बाबू पुत्र चंद्रपाल (23) शुक्रवार रात करीब 12 बजे खेत की ओर गया था। बताया जा रहा है कि खेत में पहले से मौजूद उसके चाचा चंद्रपाल पुत्र मैकू पासी (50) से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चाचा और चाची ने शिव बाबू के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, मारपीट में शिव बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसका शव रातभर खेत में पड़ा रहा। शनिवार सुबह ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान मृतक के चाचा और चाची को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गांव में पुलिस बल तैनात

युवक की मौत की घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल देखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के वास्तविक कारण और जिम्मेदार लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच जारी है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram