प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 88वें संस्करण में भाग लिया।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 88वें संस्करण में भाग लिया।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित यह कार्यक्रम ब्रिक्स के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस का विशेष संस्करण था। संवाददाताओं से बातचीत में डॉ. मांडविया ने कहा कि साइकिल चलाना नागरिकों के बीच लोकप्रिय हो गया है। साइकिल चलाने के महत्व का उल्लेख करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि यह व्यायाम का एक उत्कृष्ट रूप है।

यह प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए महत्वपूर्ण है और यातायात जाम की समस्या का एक प्रभावी समाधान है। डॉ. मांडविया ने युवाओं से स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल और शारीरिक गतिविधियों के लिए समर्पित करने का आग्रह किया।

इसी बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ पहल देश को अधिक स्‍वस्‍थ, मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर करेगी। उन्होंने युवाओं से भी आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram