प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सवर्ण समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन झांसी -सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, विभिन्न मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

झांसी। सवर्ण समाज झांसी के विभिन्न संगठनों ने गुरुवार, 03 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने झांसी के जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था को जाति के स्थान पर आर्थिक आधार पर लागू करने, UGC के नए नियमों को वापस लेने, SC/ST एक्ट को समाप्त करने तथा सवर्ण समाज के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिलाध्यक्ष पंडित संजय दुबे सहित सवर्ण समाज झांसी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज के हितों एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज आगे भी बुलंद करते रहेंगे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram