प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सरोजनीनगर में पिता पर बांके से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के बाद पुलिस ने नीरज रावत को पकड़ा, घटना में प्रयुक्त बांका बरामद करने का दावा

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। थाना सरोजनीनगर पुलिस ने पिता पर बांके से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांका बरामद करने का भी दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 मार्च 2026 को धर्मेन्द्र कुमार पुत्र पुन्नू लाल, निवासी मवई चौराहा, पिपरसंड, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ ने थाने में तहरीरी सूचना दी थी। सूचना के मुताबिक, उनके ससुर संतलाल की अपने बेटे नीरज रावत से पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी।

आरोप है कि कहासुनी के दौरान नीरज रावत ने संतलाल की गर्दन और कंधे पर बांके से हमला किया। इस संबंध में थाना सरोजनीनगर में मुकदमा संख्या 90/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत नीरज रावत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, मामले में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस के सूचना तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नीरज रावत पुत्र संतलाल रावत, निवासी ग्राम बेहसा, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ, उम्र करीब 35 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांका बरामद किए जाने की बात कही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram