प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सरोजनी नगर प्रथम की गलियों में बढ़ी रोशनी, पार्षद गीता देवी गुप्ता के प्रयास से लगाई गईं नई स्ट्रीट लाइटें

– शमशेरपुर, दरोगा खेड़ा, विवेक अमौसी और हनुमानपुरी समेत कई स्थानों पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था में सुधार की पहल

शकील अहमद

सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर प्रथम वार्ड में क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य जारी है। पार्षद गीता देवी गुप्ता के प्रयास एवं सौजन्य से वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे रात के समय गलियों और मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर हो सके।

इसी क्रम में शमशेरपुर में शैलेंद्र यादव के यहां दो लाइटें, दरोगा खेड़ा में अर्पण के यहां, विवेक अमौसी क्षेत्र में, दिनेश कुमार मिश्रा के यहां हनुमानपुरी गली नंबर-6 तथा पवन लाल के जेपी लॉन में नई लाइटें लगाई गईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इन क्षेत्रों में मार्ग प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण रात के समय आवागमन में परेशानी होती थी। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए संबंधित स्थानों पर नई लाइटें लगवाने की व्यवस्था कराई गई।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा, “वार्ड की जनता की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर जीवन व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। मार्ग प्रकाश की समस्या को दूर करने के लिए वार्ड में निरंतर कार्य कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि सरोजनी नगर प्रथम की प्रत्येक गली, मोहल्ले और प्रमुख मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, ताकि क्षेत्रवासियों को रात में आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।”

पार्षद ने कहा कि वार्ड में मार्ग प्रकाश से संबंधित कार्य आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां भी स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्या सामने आएगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

नई स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। क्षेत्रवासियों ने मार्ग प्रकाश की समस्या के समाधान के लिए पार्षद गीता देवी गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से वार्ड में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram