प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

कान्हा के जन्म की बेला में बरसे मेघ, कोल्हुई थाने में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे सजा कान्हा का दरबार, प्रसाद के बाद हुआ सामूहिक भोज

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाने में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। थाना परिसर में सजे कान्हा के दरबार के बीच रात करीब आठ बजे शुरू हुई बारिश ने आयोजन की भक्ति-भावना को और खास बना दिया। आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं, नन्हे-मुन्ने बच्चों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया वहीं पूरा परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।जन्माष्टमी को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। पूजा-अर्चना के दौरान क्षेत्र में सुख-शांति, अमन और समृद्धि की कामना की गई। जन्म की बेला में बारिश होने पर श्रद्धालुओं ने इसे आस्था और परंपरा से जोड़ते हुए शुभ माना, नन्हे-मुन्ने बच्चों की मौजूदगी ने आयोजन में विशेष आकर्षण जोड़ा। पुलिसकर्मियों के साथ जनप्रतिनिधि एवं संभ्रांत नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण हुआ और इसके पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने प्रसाद एवं भोजन ग्रहण किया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह समस्त चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों की सहभागिता और स्थानीय लोगों के उत्साह से पूरा थाना परिसर देर रात तक कृष्ण भक्ति में डूबा रहा।कान्हा के जन्म की बेला, बरसते मेघ और गूंजते जयकारों ने कोल्हुई थाने की जन्माष्टमी को यादगार बना दिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram