प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #6 ये लोग... नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #10 लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

183 सप्ताह से गांव-गांव पहुंच रहा ‘आपका विधायक, आपके द्वार’, नानमऊ में 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच

80 बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे, चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल और दो यूथ क्लबों को खेल किट वितरित

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान और ग्रामीणों से सीधे संवाद के लिए संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान रविवार को ग्राम नानमऊ पहुंचा। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के 183वें सप्ताह में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

अभियान के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सड़क-नाली, साइकिल, लैपटॉप, स्मार्टफोन, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और आयुष्मान कार्ड समेत 11 जनसमस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें हनुमान सिंह का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाया गया। अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

100 से अधिक लोगों की हुई नेत्र जांच

ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के आधार पर 80 जरूरतमंद बुजुर्गों को विधायक की ओर से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल

अभियान के तहत चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। इनमें कक्षा 12 की पलक ने 75.6 प्रतिशत, कक्षा 10 के कृष्णा सविता ने 64 प्रतिशत, कक्षा 12 की प्रियंका सिंह ने 76.4 प्रतिशत और कक्षा 10 के अविरल प्रताप सिंह ने 67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

दो यूथ क्लबों का गठन

नानमऊ में अभियान के दौरान 192वें बॉयज यूथ क्लब और 130वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट उपलब्ध कराई गईं। इन क्लबों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं और बालिकाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ केवल समस्याएं सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान तक पहुंचने की निरंतर व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि गांव की अंतिम बस्ती और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सेवाएं उपलब्ध कराना अभियान का मूल उद्देश्य है। अभियान की 183 सप्ताह की निरंतरता के साथ यह पहल सरोजनीनगर में जनसंवाद और जनसेवा के रूप में आगे बढ़ रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram