प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #4 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #5 सऊदी के महंगे हथियारों पर हूतियों के सस्ते ड्रोन भारी: 15 लाख का ड्रोन रोकने में 30 करोड़ खर्च; यमन में जीत... ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

Raebareli News: अज्ञात कारणों से बसहा नाले में साइकिल समेत गिरा युवक, डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

– खीरों से किराने का सामान लेकर घर लौट रहा था 40 वर्षीय अजय बाजपेयी, गांव के पास नाले में हुआ हादसा

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के हरदी गांव के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से बसहा नाले में साइकिल समेत गिरकर डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने गांव में गुमटी में किराने की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।

हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने शव को नाले से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरदी निवासी अजय कुमार बाजपेयी पुत्र स्व. केशव मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे खीरों कस्बे से अपनी किराने की दुकान में बेचने के लिए सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के करीब स्थित बसहा नाले में अज्ञात कारणों से वह साइकिल और सामान समेत नाले में गिरकर डूब गए।

आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों की मदद से अजय के शव को नाले से बाहर निकाला गया।

घटना के बाद मृतक की पत्नी नीलम और 18 वर्षीय पुत्र चमन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई अशोक और अनिल तथा बहनों निर्मला, मालती, मधु, कंचन और सोनी भी गहरे सदमे में हैं।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram