प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : राजेश खन्ना नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू, हसन अख्तर इमाम सम्मानित

जमशेदपुर, झारखंड। झारखंड प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से श्री बबलू पंडित के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में राजेश खन्ना नाइट संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हसन अख्तर इमाम को अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उन्होंने श्री बबलू पंडित एवं झारखंड प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कलाकारों का सम्मान और कला-संस्कृति को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपने सुरों के माध्यम से संगीत प्रेमियों का मनोरंजन किया और आयोजन को यादगार बनाया।

श्री हसन अख्तर इमाम ने इस सम्मान को अपने लिए गौरव का विषय बताते हुए एसोसिएशन के सभी साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कला और इंसानियत के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को और मजबूत किया जा सकता है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram