प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

विजडम वैली में पहली इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप, 138 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सूर्या सैनिक स्कूल प्रथम

– डेयर ताइक्वांडो अकादमी दूसरे और मेजबान विजडम वैली कॉन्वेंट स्कूल तीसरे स्थान पर रहा, विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर किया सम्मानित

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। रुचि खंड-2, शारदा नगर स्थित विजडम वैली कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को प्रथम इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। कुनाल ताइक्वांडो अकादमी के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में लखनऊ के आठ विद्यालयों के 138 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में मुकाबले किए। प्रतिभागियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता के परिणाम में सूर्या सैनिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। डेयर ताइक्वांडो अकादमी दूसरे और मेजबान विजडम वैली कॉन्वेंट स्कूल, रुचि खंड तीसरे स्थान पर रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने के अवसर भी मिलना जरूरी है। उनके अनुसार, ताइक्वांडो जैसे खेल आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ बच्चों के आत्मविश्वास और अनुशासन को मजबूत करने में सहायक हैं।

संजय सिंह चौहान ने विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि द्विवेदी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या की ओर से ध्यान दिया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिल रहा है।

आयोजकों के अनुसार, इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना विकसित करना और उन्हें जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ हुआ।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram