प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बहदुरी बाजार-विश्रामपुर सड़क का काम एक-दो दिन बाद ही रुका, गिट्टियां बिखरी होने से राहगीर परेशान

– विधायक की पहल पर शुरू हुआ था निर्माण कार्य, सड़क अधूरी रहने से स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। विकासखंड बृजमनगंज की ग्राम सभा बहदुरी बाजार से विश्रामपुर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी को सड़क की समस्या से अवगत कराया था।

ग्रामीणों के अनुसार, विधायक ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने और जल्द काम शुरू कराने का भरोसा दिया था। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन एक-दो दिन काम होने के बाद ही बंद हो गया। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां डालकर छोड़ दी गई हैं।

निर्माण कार्य अधूरा रहने से राहगीरों, बुजुर्गों और खासकर स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि विधायक की पहल के बाद सड़क निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन निर्माण कार्य रुक जाने से समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से काम अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।

सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रहने से बहदुरी बाजार से विश्रामपुर के बीच रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बिखरी गिट्टियों के कारण पैदल चलने वालों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता मुश्किल बना हुआ है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं किया गया तो बारिश और लगातार आवागमन के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में आई रुकावट दूर कराने और सड़क को जल्द आवागमन योग्य बनाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजाना की परेशानी से राहत मिल सके।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram