प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : 12,500 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा, उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में नवसाक्षरों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर लगभग 12,500 नवसाक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नवसाक्षरों द्वारा अर्जित ज्ञान, पढ़ने-लिखने की क्षमता एवं बुनियादी साक्षरता कौशल का आकलन करना रहा। इसके साथ ही नवसाक्षरों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें दैनिक जीवन में साक्षरता के व्यावहारिक उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

परीक्षा केंद्रों पर नवसाक्षरों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने परीक्षा में शामिल होकर अपने अर्जित ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा से वंचित रहे लोगों को साक्षरता के अवसर से जोड़ने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से जिले में नवसाक्षरों को बुनियादी शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सामाजिक एवं दैनिक जीवन में अधिक सक्षम बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकारों, जिम्मेदारियों और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को समझने में भी सक्षम बनाती है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram