प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

गणेश उत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, डॉ. संदीप सरावगी ने की आरती

झांसी। गणेश उत्सव एवं धार्मिक आयोजनों के क्रम में नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। पुलिया नंबर 9 स्थित बगीचे का राजा समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी भी पहुंचे और विधि-विधान से भगवान गणेश की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की। समिति से जुड़े नमन शर्मा, रूपचंद गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, विष्णु बुंदेला, रवि शर्मा, शैलेश, सागर, मुकुल, आदित्य, रोहित, सौरभ, बसंत, लोकेश, पवन, अभय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में सदर बाजार स्थित बलदाऊ जी मंदिर में भी धार्मिक आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। यहां भगवान की पूजा-अर्चना के बाद आरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। डॉ. संदीप सरावगी ने मंदिर पहुंचकर आरती में सहभागिता की और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान से परिवार, समाज और नगर की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पंडित ऋषभ शुक्ला, विश्वास साहू, धीरज अग्रवाल, आदर्श यादव, लकी शुक्ला, सचिन शर्मा, आदर्श साहू, सक्षम, राजू मिश्रा, नकुल पाठक सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धार्मिक आयोजनों के माध्यम से दोनों स्थानों पर आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का संदेश देखने को मिला। आरती एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन के सफल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram