प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

पंडित खेड़ा में दो सड़कों का उद्घाटन, लंबे समय से परेशान स्थानीय लोगों को मिली राहत

– न्यू शुभम सिटी और कृष्ण विहार सेक्टर-डी में सड़क निर्माण शुरू होने से बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के पंडित खेड़ा क्षेत्र में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली। पार्षद गीता देवी गुप्ता ने न्यू शुभम सिटी एवं कृष्ण विहार सेक्टर-डी, पंडित खेड़ा में दो सड़कों का विधिवत उद्घाटन किया।

सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से स्थानीय नागरिकों द्वारा की जा रही थी। सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों को भी आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सम्मानित जनता उपस्थित रही। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला और लोगों ने पार्षद गीता देवी गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सड़क, नाली, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि न्यू शुभम सिटी और कृष्ण विहार सेक्टर-डी में सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बच्चों, बुजुर्गों तथा आम नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।

पार्षद ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों द्वारा बताई जाने वाली समस्याओं का यथासंभव समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना ही उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में राम शिरोमणि, अनिल, रामनिवास, सत्यनारायण प्रजापति, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय चतुर्वेदी, गायत्री, शालिनी, आलोक वाजपेई, जितेंद्र, सुगंधा, के.के. ओझा, गुनगुन, रीना गौतम, प्रमिला देवी, सुनील शुक्ला, सुमन श्रीवास्तव एवं मीना वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सड़क के उद्घाटन के बाद स्थानीय नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या के समाधान से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और लोगों को विशेष रूप से बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram